Breaking News

इन 10 जिलों में बनेंगे नए हवाई अड्डे, जानिए कहां तक पहुंचा काम

मुजफ्फरपुर। बिहार के 10 जिलों में हवाई अड्डों को विकसित किया जाना है। इसे लेकर भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की ओर से तैयारी की जा रही है। संबंधित जिलों से सिविल विमानन निदेशालय पटना के माध्यम से आधारभूत संरचना को विकसित किए जाने को लेकर रिपोर्ट भी मांगी गई थी, लेकिन यह अब तक अप्राप्त है। इसे लेकर रिमाइंडर भेजा गया है।

प्राथमिकता के आधार पर अपडेट रिपोर्ट देने का अनुरोध किया गया है। इस संबंध में वरीय उप समाहर्ता, जिला सामान्य प्रशाखा ने अपर समाहर्ता, राजस्व को पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी है। साथ ही सिविल विमानन निदेशालय के पत्र का हवाला देकर अपडेट रिपोर्ट उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है।विदित हो कि जिन हवाई अड्डों का विकास किया जाना है, इसमें मुजफ्फरपुर पताही हवाई अड्डा, सुपौल, सहरसा, भागलपुर, मुंगेर, वाल्मीकिनगर, मोतिहारी, रक्सौल, मधुबनी और छपरा हवाई अड्डा शामिल है। इसका क्षेत्रीय उड़ान योजना के तहत विकास किया जाना निर्धारित है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.