दीपक कुमार।
गायघाट प्रखंड के महान जनता को सूचित किया जाता है कि भूमि सुधार सर्वे को लेकर परिमार्जन, खाता- खेसरा सुधार या भूमि संबंधित समस्या का समाधान सरकार के निर्देशानुसार बिल्कुल निःशुल्क होना है।अगर परिमार्जन या अन्य कागजातों में सुधार के नाम पर किसी अंचल कर्मी, राजस्व कर्मचारी,डाटा ऑपरेटर या सीओ या उनके निजी अटर्नी के द्वारा पैसा की मांग की जाती है तो इसकी लिखित शिकायत प्रखंड प्रमुख कार्यालय में साक्ष्य सहित उपलब्ध करावें।
अगर किसी जनता के द्वारा डाटा ऑपरेटर,राजस्व कर्मचारी या अंचल कर्मी द्वारा रिश्वत पैसा मांगने का ऑडियो व वीडियो रिकार्डिंग साक्ष्य सहित उपलब्ध कराई जाती है तो वैसे जागरूक जनता को पारितोषिक ईनाम देकर सम्मानित किया जायेगा।
आइये.. गायघाट को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने के लिए आम लोगों की मदद व भ्रष्ट कर्मी पर अंकुश लगायें।
श्रवण कुमार सिंह
प्रखंड प्रमुख
गायघाट,मुजफ्फरपुर








Leave a Reply