Breaking News

बिहार के एक DIG गए सेंट्रल डेपूटेशन पर, IG शिवदीप लांडे को मिला अतिरिक्त प्रभार

(DEEPAK KUMAR)

बिहार सरकार ने एक आईपीएस अधिकारी को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने की इजाजत दे दी है. सारण क्षेत्र के डीआईजी विकास वर्मन को आईटीबीपी में डीआईजी के पद पर प्रतिनियुक्त किया गया है. केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के लिए गृह विभाग ने उन्हें विरमित कर दिया है. इनकी जगह को तिरहुत के आईजी भरेंगे. गृह विभाग ने तिरहुत प्रक्षेत्र के आईजी शिवदीप लांडे को सारण डीआईजी का अतिरिक्त प्रभार दिया है. इस संबंध में गृह विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.