Breaking News

गायघाट में माले नेताओ ने किया धरना प्रदर्शन, कहा कि भाजपा-जदयू सरकार ने जो वादा किया वो निभाना होगा

(DEEPAK KUMAR)

गायघाट प्रखंड मुख्यालय परिसर में शनिवार को भाकपा-माले का हक दो-वादा निभाओ अभियान के तहत गायघाट प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर हजारों गरीब महिला पुरुषों ने प्रदर्शन किया ।जिसका नेतृत्व भाकपा माले नेता शह पूर्व जिला पार्षद जितेंद्र यादव ने किया!जितेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा-जदयू सरकार ने जो वादा किया वो निभाना होगा ,पार्टी की मांग है कि गरीबों को 72 हजार से काम का आय प्रमाण पत्र जारी किया जाए ताकि गरीब लघु उधमी योजना के तहत 2 लाख का लाभ प्राप्त कर सके/ 2 लाख की सरकारी सहायता की दिशा में प्रगति बहुत कमजोर है एवं प्रधानमंत्री आवास योजना एवं भूमिहीनों के वास हेतु 5 डिसमिल जमीन का भी बड़ा सवाल है! सरकार का आवास एवं लघु उधमी योजना का पोर्टल भी बंद है, जिसे अभिलंब खोला जाए !!
प्रखंड विकास पदाधिकारी से 5 सदस्यों के प्रतिनिधि मंडल ने मिलकर स्मार पत्र दिया जिसमें 72 हजार से कम का आय प्रमाण पत्र निर्गत करने , प्रधानमंत्री आवास एवं लघु उद्यमी योजना का लाभ गरीबों को अविलंब देने, सभी भूमिहीन परिवार को 5 डिसमिल जमीन देने की मांग की गई तथा सभी आवेदन ऑफ़लाइन एवं ऑनलाइन दोनों प्रक्रिया द्वारा लेने की मांग की गई, कार्यक्रम को नंदकिशोर ठाकुर ,सुरेश राम, लक्ष्मी सनी ,हरेंद्र राम ,विवेक कुमार, सुशील यादव, विकास कुमार, मुनाजिर हसन ,सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया !!!

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.