BIHARBreaking NewsSITAMARHISTATE

सीतामढ़ी में आया पहला कोरोना पॉजिटिव केस, DM अभिलाषा शर्मा ने कहा- पैनिक होने की आवश्यकता नही है, लॉकडाउन का पालन करें

सीतामढी ब्रेकिंग,
बड़ी खबर सीतामढ़ी से सामने आ रही है. जहां एक नए मामले की पुष्टि डीएम की ओर से की गई है. इस एक मरीज के इजाफे के साथ ही बिहार में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 361 हो गई है।
सीतामढ़ी डीएम की ओर से इस नए मरीज के मिलने की पुष्टि की गई है. जिलाधिकारी ने बताया कि 26 साल के एक युवक में कोरोना का संक्रमण पाया गया है ।युवक गाजियाबाद जिला प्रशासन की ओर से जारी किये गए पास लेकर सीतामढ़ी पहुंचा था. टीम ने स्क्रीनिंग कर एहतियातन इस मरीज को पहले ही क्वारंटाइन कर दिया था. मरीज में कोरोना की पुष्टि होने के कारण अब आइसोलेट कर इसकी इलाज की जाएगी.


बिहार के 28 जिलों में फैला कोरोना-
सीतामढ़ी में कोरोना का अब तक एक भी मरीज नहीं मिला था. लेकिन अब इस जिले से पहला मामला सामने आने के बाद बिहार में कुल 28 जिलों तक कोरोना का संक्रमण फ़ैल चुका है. जिसके कारण प्रशासनिक महकमे में ह’ड़कंप मच गया है. लोगों की चिंता के साथ-साथ सरकार की चुनौतियां भी बढ़ गई हैं. सोमवार को मधुबनी, दरभंगा और पूर्णिया के रूप में नए जिले संक्रमित इलाकों की सूची में जुड़े थे. जबकि मंगलवार को अररिया, शेखपुरा और सीतामढ़ी के रूप में तीन नए जिले मिले हैं।
हालांकि 26 अप्रैल को गाजियाबाद से जिला प्रशासन गाजियाबाद के आपातकालीन पास पर आये संक्रमित व्यक्ति को 26 अप्रैल को ही जिले के कोरलहिया बॉर्डर पर स्क्रीनिंग की गई थी। 26 को ही उसे कोरलहिया से सीधे कोरेन्टीन कैम्प भेज कर उसी दिन उसका सैंपल जाँच के लिए भेजा गया था।आज 28 अप्रैल को उसकी रिपोर्ट आया है, जो पॉजिटिव पाया गया है।डीएम ने कहा पैनिक होने की आवश्यकता नही है।

“संवाद सूत्र-सरोज”

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.