Breaking News

आर के सिन्हा और ऋतुराज सिन्हा ने स्वर्गीय प्रभात झा को नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

पटना: भाजपा के पूर्व सांसद आर के सिन्हा और राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में पूर्व सांसद प्रभात झा के पार्थिव शरीर और चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। प्रभात झा जी का निधन कल ही हुआ था और आज उनके पार्थिव शरीर को बिहार के सीतामढ़ी में अत्न्योष्टि के पूर्व मेदांता परिसर में श्रद्धांजलि हेतु रखा गया था।

सिन्हा ने बताया कि पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि देने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ नेता श्री सुरेशसोनी जी , मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डा मोहन यादवजी , वरिष्ठ मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय जी , भाजपा के संगठन महामंत्री श्री बी० एल० संतोष जी ,श्याम जाजू जी , महेंद्र नाथ पांडेय जी सहित अनेकों संघ और भाजपा से जुड़े लोगो ने नम आंखों से श्रद्धांजलि दी।

उसके उपरांत ठीक आठ बजे पार्थिव शरीर को लेकर परिजन एयरपोर्ट के लिये निकल पड़े , जहाँ से वे सीधे दरभंगा एयरपोर्ट जाएँगे , फिर वहाँ से वे सीतामढ़ी ज़िले में स्थित उनके पैतृक गाँव जाएँगे जहाँ प्रभात जी की अंत्येष्टि आज ही सूर्यास्त के पूर्व हो जाएगी ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.