Breaking News

राजद अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव बने वकील सहनी तो पशुराम सहनी बनाए गए सचिव

(DEEPAK KUMAR)

मुजफ्फरपुर| वकील सहनी राष्ट्रीय जनता दल के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव और पशुराम सहनी को प्रदेश सचिव बनाए गए हैं। राजद कार्यालय में अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद सहनी के द्वारा वकील सहनी और पशुराम सहनी को राष्ट्रीय जनता दल की सदस्यता ग्रहण कराते हुए उन्हें अति पिछड़ा प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी दी है।मिली जानकारी के अनुसार बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय में अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद सहनी ने गायघाट के पूर्व जिला पार्षद वकील सहनी को अति पिछड़ा प्रकोष्ठ का प्रदेश महासचिव एवं गायघाट प्रखंड सरपंच संघ के अध्यक्ष परशुराम सहनी को अति पिछड़ा प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव मनोनीत किया। इस मौके पर बिहार प्रदेश राजद अध्यक्ष आदरणीय जगदानंद सिंह ने नव मनोनीत दोनों प्रदेश पदाधिकारीयों को पार्टी संगठन को मजबूत करने हेतु दिशा निर्देश दिया। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव प्रमोद राम,जज सहनी आदि लोग शामिल थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.