Breaking News

पहली बार भाजपा प्रदेश की जिम्मेवारी सीमांचल के नेता डॉ दिलीप जायसवाल पर, पूर्व मंत्री ने दी बधाई

(DEEPAK KUMAR)

मुजफ्फरपुर । बिहार भाजपा के नए अध्यक्ष की जिम्मेवारी सम्राट चौधरी को हटाकर डॉ दिलीप जायसवाल को सौंपी गई है।सीमांचल के किसी भी नेता पर पहली बार भाजपा हाईकमान ने भरोसा जताया और अगले साल होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेवारी डॉ दिलीप जायसवाल को सौंपी गई। भाजपा राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर यह बदलाव किया। डॉ दिलीप जायसवाल अभी वर्तमान में भाजपा के विधान परिषद सदस्य हैं। वे लगातार तीसरी बार पूर्णिया-सह-अररिया-सह किशनगंज स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र से विज्ञान पार्षद चुने गए।एमएलसी चुनाव लगातार तीन बार जीत का हैट्रिक लगाया है।सिक्किम के पार्टी के प्रदेश प्रभारी के साथ साथ लंबे समय तक बिहार भाजपा संगठन में कोषाध्यक्ष के पद पर रहे डॉ दिलीप जायसवाल बिहार सरकार में भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग में मंत्री हैं।किशनगंज के माता गुजरी देवी मेडिकल कॉलेज और यूनिवर्सिटी के निदेशक पद पर भी हैं।

डॉ दिलीप जायसवाल को बिहार प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेवारी मिलने पर पूर्व मंत्री राम सूरत राय, जिला उपाध्यक्ष रानी सिंह, अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह,विधायक केदार गुप्ता , जिलाध्यक्ष रंजन कुमार आदि ने बधाई देते हुए सीमांचल समेत पूरे बिहार में भाजपा के संगठनात्मक रूप से मजबूत होने की अपेक्षा जताई।

स्थानीय नेताओं ने कहा कि डॉ दिलीप जायसवाल विद्वान और पढ़े लिखे होने के साथ साथ बेदाग छवि के हैं और इसका लाभ भाजपा संगठन को मिलेगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.