Breaking News

मुजफ्फरपुर: लू’ट और ह’त्याकां’ड मामले में फरार चल रहे दो अप’राधी को किया गि’रफ्तार

(DEEPAK KUMAR)

मुजफ्फरपुर। जिले के तुर्की ओपी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी हैं। लूट और हत्याकांड जैसे संगीन मामले में फरार चल रहे दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार थानेदार कुमार प्रमोद को सूचना मिलने पर बताया गया है कि आठ कांडो में दो अपराधी वर्षो से फरार चल रहे हैं। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने टीम बनाकर ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस दौरान पु लिस को दोनों की गिरफ्तारी करने में सफलता हाथ लगी हैं। जिसकी पहचान तुर्की थाना क्षेत्र के चारकोरिया गांव निवासी शिवचनद्र सहनी के पुत्र मुकेश सहनी दूसरा मोहन सहनी के पुत्र ब्रजेश कुमार के रूप में हुई हैं। मामले में गुरूवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस कर मामले की जानकारी दी गई है।आपको बता दें कि मुजफ्फरपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। जहाँ पुलिस ने दो फ़रार चल रहे अपराधियों को गिरफ्तार किया है । पुलिस आरोपी तस्कर से पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.