Breaking News

‘फूहड़ कपड़ों के कारण अंग…’ जीतनराम मांझी ने बताया अंबानी के बेटे की शादी में क्यों नहीं गए

जहानाबाद: बीते दिनों देश के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे की शादी ने खूब सुर्खियां बटोरी. इस बीच केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने अंबानी के बेटे की शादी में हुए प्रदर्शन को लेकर कटाक्ष किया है. जीतन राम मांझी से पत्रकारों ने जब यह सवाल किया कि आप अंबानी के बेटे के शादी में क्यों नहीं गए ? आपको निमंत्रण मिला या फिर निमंत्रण नहीं मिला. 

इस पर जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि अंबानी के बेटे के शादी में शामिल होने के लिए हमें निमंत्रण मिला लेकिन लोग फूहड़ कपड़े पहनकर आए थे. जिस तरीके का प्रदर्शन शादी में हुआ जो माहौल देखने को मिला उस माहौल में हम अपने परिवार के साथ नहीं जा सकते थे.

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने आगे कहा कि वहां का जो कल्चर-वहां का जो माहौल था उस माहौल और संस्कार संस्कृति में हमारे परिवार नहीं ढल पाते. क्योंकि हम गरीब परिवार से आते हैं और गरीबी-अमीरी का अंतर दिखाई देता. अंबानी के बेटे के शादी में फूहड़ कपड़ों के कारण अंग-अंग दिख रहा था तो वहीं एक दूसरे के साथ डांस करते हुए दिखाई दे रहे थे और ऐसे माहौल में हम अपने परिवार के साथ नहीं जा सकते थे. इसलिए अंबानी के बेटे के शादी में नहीं गए. लेकिन शुभकामना भेजने का काम किया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.