(DEEPAK KUMAR)
मुजफ्फरपुर पुलिस ने तीन शातिर बदमाशों को एक पिस्टल, एक देसी कट्टा, पांच कारतूस समेत तीस हजार रुपए नकद के साथ गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी वेस्ट अभिषेक आनंद ने बताया कि कई मामलों में फरार वांछित मो. इरशाद को कांटी थाना क्षेत्र के दामोदरपुर से गिरफ्तार किया गया है। उसकी निशानदेही पर मोनू रहमानी व मो. नौशाद आलम को भी दामोदरपुर से ही गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार मो. इरशाद व मो. नौशाद पर कांटी थाना में पांच मामले दर्ज हैं। डीएसपी ने बताया कि एक बदमाश सोनू रहमानी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।












कहा की उक्त सभी बदमाश रंगदारी, लूटपाट, आर्म्स खरीद बिक्री के धंधे से जुड़े थे। पूछताछ के बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वही उन्होने बताया कि छापेमारी टीम में कांटी थानाध्यक्ष सुधाकर पांडेय, एसआई ललन सिंह, तनुजा कुमारी, मुस्तकीम खां, पीएसआई रजनीकांत शामिल थे।



Comment here