विदित हो की आज रविवार को सरैयागंज टावर स्थित सनातन सेवा दल के तत्वाधान में पिछले दिनों हुए आतंकवादी हमले में वीरगति को प्राप्त हुए भारतीय सेना के वीर बलिदानियों को एक दीया शहीदों के नाम कार्यक्रम के द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।साथ ही भारत सरकार एवं भारतीय सेना से मांग किया गया की पाकिस्तान द्वारा पोषित आतंकवादियों और आतंकवादी के भेष में छुपे पाकिस्तानी सैनिकों को मौत के घाट उतारकर वीरगति को प्राप्त हुए वीर बलदानी जवानों एवं उनके परिवारों को न्याय देने का कार्य करे।मौके पर संगठन के नेतृत्वकर्ता अनिल कुमार,निखिल स्वराज,प्रियांशु श्रीवास्तव,राणा श्रेयांश,सुधांशु कुमार,शुभम पांडे,शुभम कुमार,अंशु कुमार, सोनू कुमार,सौरव कुमार,अमरजीत मिश्र,शुभम सर्राफ,आयुष कुमार,विकास कुमार इत्यादि मौजूद थे।




















Comment here