Breaking News

बिहार में गंगा खतरे के निशान से नीचे, गंडक-कोसी, बागमती और कमला बलान खतरे के निशान से ऊपर

पटना: बिहार में मानसून की सक्रियता के साथ ही इस बार भी कई नदियां लगातार उफान पर है. केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गंडक नदी गोपालगंज के डुमरिया घाट में 112 सेंटीमीटर खतरे के निशान से ऊपर है. बागमती नदी मुजफ्फरपुर जिले के बेनीबाद में 95 सेमी खतरे के निशान से ऊपर है. बागमती नदी रुन्नीसैदपुर में 88 सेंटीमीटर खतरे के निशान से ऊपर है. कमला बलान नदी मधुबनी जिले के झंझारपुर में 132 सेंटीमीटर ऊपर है.

कोसी नदी खगड़िया के बलतारा में खतरे के निशान से 97 सेंटीमीटर ऊपर है. महानंदा नदी पूर्णिया जिले के ढेंगरा घाट में 64 सेंटीमीटर खतरे के निशान से ऊपर है. महानंदा नदी कटिहार के झावा में खतरे के निशान से 42 सेंटीमीटर ऊपर है. परमान नदी अररिया में खतरे के निशान से 84 सेंटीमीटर ऊपर है. कई नदियों में जलस्तर में और वृद्धि होने के संकेत हैं, जबकि कुछ में जलस्तर घट भी सकता है.

मौसम विभाग के अनुसार कोसी, महानंदा, बागमती, अधवारा और गंडक नदियों के जल ग्रहण क्षेत्र में साधारण से माध्यम बारिश होने की संभावना है. पिछले 24 घंटे में 50 मिलीमीटर से अधिक जहां बारिश रिकार्ड की गई है, उसमें गया में 86 मिलीमीटर और ठकराहा में 68 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड दर्ज की गई है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.