Breaking News

भागलपुर एयरपोर्ट ग्राउंड पर गैं’गरे’प, बॉयफ्रेंड संग एकांत में कर रही थी बात, तभी….

भागलपुर: बिहार के भागलपुर से सनसनीखेज मामला सामने आया है। तिलकामांझी थाना इलाके के एयरपोर्ट ग्राउंड में गुरुवार रात एक छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है। पुलिस ने शनिवार देर शाम मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, पीड़िता तिलकामांझी थाना इलाके के एक मोहल्ले की रहने वाली है। वह गुरुवार शाम को अपने बॉयफ्रेंड के साथ हवाई अड्डा मैदान गई थी। तभी घटना को अंजाम दिया गया

पीड़िता ने बताया कि वह और उसका दोस्त एयरपोर्ट ग्राउंड पर बैठे थे। तभी अंधेरे में कार से तीन-चार युवक उतरे और उसे पकड़कर अंदर बैठा दिया। दोस्त ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसका मुंह बांध दिया। इसके बाद आरोपियों ने बारी-बारी से छात्रा का दुष्कर्म किया। बाद में किसी तरह छात्रा उनके चंगुल से छूटी और घर आकर अपनी मां को आपबीती सुनाई।

मां ने शनिवार को तिलकामांझी थाना में मामला दर्ज कराया। सिटी एसपी और डीएसपी ने भी घटना की जानकारी ली। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। सिटी एसपी राज ने बताया कि घटना की पुष्टि हो चुकी है। पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता का मेडिकल भागलपुर सदर अस्पताल में कराया गया है। पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.