Breaking News

बिहार सरकार में मंत्री विजय कुमार चौधरी ने विशेष राज्य के दर्जे की मांग की

नालंदा के बिहार शरीफ के समाहारणालय परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में बिहार सरकार में मंत्री विजय कुमार चौधरी शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने समीक्षा बैठक की. समीक्षा बैठक के बाद उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस की. इसमें उन्होंने कहा कि हमलोग विशेष राज्य का दर्जा चाहते हैं, लेकिन कोई दिक्कत है तो हम लोग विशेष पैकेज की मांग करते हैं. यानी विशेष सहायता मांगते हैं.

उन्होंने कहा कि बिहार भाग्यशाली प्रदेश नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि सीमित संसाधन के बावजूद नीतीश कुमार ने पूरे देश को बता दिया कि हमारे संसाधन कम है, लेकिन तरक्की की रफ्तार में किसी विकसित प्रदेश से कम नहीं है.

मंत्री विजय कुमार चौधरी ने आगे कहा कि हम इस देश के किसी प्रदेश के मुकावाले अच्छी गति से तरक्की कर रहे हैं, लेकिन फिर भी गरीब बने हुए हैं इसलिए बिहार को विशेष राज्य का दर्जा या विशेष पैकेज की आवश्यकता है. हमलोग को आशा है की जरूर इस पर विचार होगा. वहीं, रुपौली उपचुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि एनडीए समर्थित जेडीयू उम्मीदवार निश्चित जीतेगा

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.