Breaking News

संजय झा बने JDU के कार्यकारी अध्यक्ष, CM नीतीश ने दी बड़ी जिम्मेदारी

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए बड़ा फैसला ले लिया है। नीतीश कुमार ने अपने बेहद करीबी और जदयू के नेता संजय झा एक अहम जिम्मेदारी सौंप दी है। दिल्ली में शनिवार को जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में संजय झा को कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में चुना गया है।

जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद जदयू कार्यकारिणी की बैठक में संजय झा को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने का ऐलान किया। बैठक खत्म होने के बाद नीतीश कुमार और संजय झा दोनों साथ-साथ निकले। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने संजय झा और नीतीश कुमार पर फूल बारिश की।

संजय झा नीतीश कुमार के काफी करीबी और विश्वस्त नेताओं में माने जाते हैं. पिछले कुछ समय से नीतीश कुमार अपनी हर गतिविधि में शामिल रहते थे.हाल ही में उन्हें राज्यसभा में जदयू के नेता चुना गया था. अब उन्होंने यह नई जिम्मेदारी दी गयी है। नीतीश कुमार ने खुद इसकी घोषणा की. सब सदस्यों ने ताली बजाकर इसका स्वागत किया. बिहार में भी पार्टी नेताओं में खुशी का माहौल है। पटना में जश्न की तैयारी चल रही है.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.