Breaking News

पूरे बिहार में पहुंचा मानसून, आज गरज-चमक के साथ बारिश के आसार, इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

पटना: बिहार के सभी जिलों में मानसून का प्रसार हो गया है। मौसम विभाग ने जुलाई में सामान्य से अधिक बारिश की संभावना जताई है। वहीं शनिवार को राज्य के अधिकतर जिलों के एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। इस दौरान गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। कई जिलों के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक बिहार के पश्चिमी और पूर्वी चंपारण के एक या दो स्थानों पर भारी बारिश के आसार हैं। वहीं रविवार को पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, भागलपुर, बांका जिलों के एक या दो स्थानों पर भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। मौसम विभाग की और से लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गयी है।

बिहार में मानसून ने 12 जून को दी थी दस्तक 2023 में मानसून 12 जून को दस्तक दिया था। लेकिन, कमजोर पड़ गया था। इसी कारण पूरे सूबे में मानसून का प्रसार 25 जून को हुआ था। इस बार मानसून ने एक सप्ताह की देरी से 20 जून को प्रदेश में दस्तक दिया। इसके बाद मानसून की रफ्तार थम गई थी। इसके बावजूद 28 जून तक पूरे बिहार में मानसून का प्रसार हो गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.