Palm Oil products: चिप्स-कुरकुरे, चॉकलेट, नमकीन-बिस्किट या आइसक्रीम खाना किसे नहीं पसंद, लेकिन क्या आपको मालूम है कि इनका ज्यादा सेवन नुकसानदेह है? सिर्फ नमक और शुगर की वजह से ही नहीं ये जिस तेल में फ्राई किए या पकाए जाते हैं, वह भी इनको अवॉइड किए जाने की एक वजह है. भारत में इस्तेमाल होने वाले 95 फीसदी से ज्यादा पैकेज्ड फूड आइटम्स सरसों, नारियल या ऑलिव ऑइल में नहीं बल्कि बाजार में सबसे सस्ते मिलने वाले पाम ऑइल में बनते हैं. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि यह पाम तेल क्या सचमुच दुनिया का सबसे घटिया तेल है?
हाल ही में आईसीएमआर-नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूट्रीशन की गाइडलाइंस में भी कहा गया है कि पैकेज्ड फूड सेहत के लिए सबसे खराब हैं. इसके पीछे इनमें इस्तेमाल होने वाला नमक, चीनी, प्रिजर्वेटिव्स और ऑइल आदि हैं. आपने शायद गौर न किया हो लेकिन फूड आइटम्स के पैकेटों पर भी इनमें होने वाले इंग्रीडिएंट्स लिखे होते हैं. जिन्हें पढ़ना जरूरी है.
एंडोक्राइन सोसायटी ऑफ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष और जाने माने एंडोक्राइनोलॉजिस्ट डॉ. संजय कालरा कहते हैं, ‘पाम तेल के बारे में ये कहा जाता है कि इससे एलडीएल कॉलेस्ट्रॉल या लो डेंसिटी लाइपोप्रोटीन कॉलेस्ट्रोल की मात्रा बढ़ती है. ये चीज हमें पता है कि एलडीएल की मात्रा बढ़ने से हार्ट की बीमारी ज्यादा होती है लेकिन जो रिसर्च हैं या जो सबूत हैं वे बताते हैं कि एलडीएल कोलेस्ट्रॉल और हार्ट डिजीज का पाम तेल के सेवन से लिंक बहुत ज्यादा मजबूत नहीं है.’
‘हमारा विज्ञान पहले ये मानता था कि ज्यादा अंडे खाने से या ज्यादा कोलेस्ट्रॉल खाने से हार्ट की बीमारी बढ़ती है, लेकिन अब हमें पता है कि जितना भी कोलेस्ट्रॉल हम खाते हैं, वह दिल की बीमारी पैदा करने वाले कारणों का एक छोटा सा अंश है. इसलिए यह मानना काफी मुश्किल है कि पाम तेल हार्ट डिजीज का बड़ा कारण हो सकता है.’
कुछ एक रिसर्च ये भी कहती हैं कि ज्यादा पाम ऑइल खाने से किडनी की बीमारी या मेल इनफर्टिलिटी होने की संभावना रहती है लेकिन ये रिसर्च भी बहुत ज्यादा स्ट्रांग नहीं हैं.















Comment here