Breaking News

ओम बिरला फिर बने लोकसभा स्पीकर, संसद में पहली अग्निपरीक्षा में पास हुई मोदी सरकार

Lok Sabha Speaker Chunav LIVE: 18वीं लोकसभा के पहले संसद सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही जारी है. आज यानी बुधवार को मोदी सरकार अपनी पहली अग्निपरीक्षा में पास हो गई है. भाजपा सांसद ओम बिरला फिर से लोकसभा स्पीकर चुन लिए गए हैं. उन्होंने संसद में वोटिंग के दौरान कांग्रेस कैंडिडेट के सुरेश को हरा दिया. इस तरह ओम बिरला 18वीं लोकसभा के स्पीकर बन गए हैं. इससे पहले भी वही लोकसभा स्पीकर थे. पीएमम मोदी ने ओम बिरला का अभिवादन किया. लोकसभा स्पीकर के चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों ने अपने सांसदों के लिए व्हिप जारी किया था. वहीं, अरविंद केजरीवाल की याचिका पर आज यानी बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई है. पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा था कि पहले हाईकोर्ट का फैसला आने दीजिए, उसके बाद सुनवाई होगी. मंगलवार को ईडी की याचिका पर हाईकोर्ट का फैसला आ गया और अरविंद केजरीवाल की जमानत पर रोक लग गई. वहीं, नीट को लेकर देशभर में बवाल जारी है. जगह-जगह अब भी प्रदर्शन हो रहे हैं. नीट पेपर लीक के माफियाों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन भी जारी है.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.