Breaking News

बिहार में दक्षिण पश्चिम मॉनसून हुआ सक्रिय, प्रदेश के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट जारी

पटना: बिहार में दक्षिण पश्चिम मॉनसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है. आज बुधवार (26 जून) को राज्य के सभी जिलों में बादल छाए रहने के संकेत हैं. उत्तर बिहार में अधिक वर्षा तो दक्षिण बिहार में हल्की या मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की जा सकती है. इसके साथ ही दक्षिण बिहार के अधिसंख्य जिलों के तापमान में भी गिरावट होने का पूर्वानुमान है.

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, एक ट्रफ रेखा उत्तर पश्चिम बिहार से गुजर रही है, जिसके प्रभाव से उत्तर बिहार के छह जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है. इनमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण और सीतामढ़ी में बहुत ज्यादा भारी बारिश के संकेत हैं. मेघ गर्जन और वज्रपात की भी संभावना है. वहीं मधुबनी, सुपौल और गोपालगंज में भारी वर्षा के साथ वज्रपात की चेतावनी दी गई है.

मौसम विभाग का कहना है कि राज्य के उत्तरी भाग के अधिसंख्य जिलों में आज 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने के साथ उत्तर बिहार के ज्यादातर जिलों में वर्षा और मेघ गर्जन की संभावना है. आज दक्षिण बिहार के भी सभी जिलों में बादल छाए रहने के साथ हल्की या मध्यम स्तर की वर्षा होने का पूर्वानुमान है. इसके साथ ही दक्षिण बिहार के एक दो जगह पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का भी पूर्वानुमान है. आज किसी भी जिले में हीट वेव की चेतावनी नहीं दी गई है.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.