MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : “संविधान, आरक्षण को बचाने और देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था पर मंडराते खतरे को ध्वस्त करने के मकसद में मिली कामयाबी हार नहीं बल्कि जीत है, हम लोग पहले से और अधिक मजबूत हुए हैं, “
वैशाली संसदीय क्षेत्र से मिली शिकस्त के बाद महागठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी विजय कुमार शुक्ला उर्फ मुन्ना शुक्ला ने कहा कि वह अपनी हार की जिम्मेदारी खुद लेते हैं और चुनाव में सिंबल देने के लिए केंद्रीय नेतृत्व और सहयोग देने के लिए पार्टी के तमाम पदाधिकारी, कार्यकर्ता और महागठबंधन के घटक दलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ-साथ पंचायत स्तर पर सहयोग देने वाले युवा, बुजुर्ग, महिला मतदाताओं, जनप्रतिनिधियों, समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हैं।
उन्होंने चुनाव में निर्वाचित राजग प्रत्याशी को बधाई दी देते हुए कहा की वर्तमान चुनाव में जिस तरीके से लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए इंडिया गठबंधन ने चुनौती पेश की थी, देश स्तर पर हम उसे पूरा करने में लगभग सफल रहे हैं। जो आंशिक कमियां रही है उसका नतीजा है की राजग गठबंधन और प्रधानमंत्री का भ्रम टूटा है।
आज वह दो बैसाखियों के सहारे सरकार बनाने के लिए विवश है । ऐसे में निश्चय ही अब संविधान और आरक्षण से खिलवाड़ करना मुनासिब नहीं होगा। पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने कहा अगर आरी डरेर नहीं टूटा है तो चार लाख 77 हजार मत मिला कहां से ?
उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में सर्वाधिक स्तर पर राजद को 22% मत मिला है जो स्पष्ट करता है कि जनता का समर्थन उनके साथ है। मीनापुर समेत तमाम विधानसभा क्षेत्र में चुनावी हार की समीक्षा करते हुए आगे की रणनीति पर विमर्श करेंगे। मौके पर राजद के जिला अध्यक्ष रमेश गुप्ता समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
















Comment here