Breaking News

ओटीए गया से भारतीय सेना व असम राइफल्स को मिले 118 जांबाज अधिकारी

गया: ओटीए गया में रजत जयंती पासिंग आउट परेड शनिवार को आयोजित हुआ। जिसमें शामिल 118 अधिकारी कैडेटों ने अंतिम पग से गुजरते हुए भारतीय सेना और असम राइफल्स के कमीशन अधिकारी बने। इसमें 103 भारतीय सेना व 15 असम राइफल्स के अधिकारी शामिल हैं। सैन्य बैंड की धुन पर तपती धरती और तीखी धूप के बीच अधिकारी कैडेटस सैन्य वर्दी में कदम ताल मिलाकर अदभूत परेड की प्रस्तुति दिया।

जिसके साक्षी उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी, कमांडेंट ले.ज. परमजीत सिंह मिन्हास सहित अन्य अधिकारी व अधिकारी कैडेटस के स्वजन बने। अकादमी अंडर आफिसर पंकज शर्मा रजत जयंती पासिंग आउट परेड के परेड कमांडर थे। परेड का निरीक्षण उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी, कमांडेंट ले.ज. परमजीत सिंह मिन्हास ने किया।

ले.ज. द्विवेदी ने अपने संबोधन में युवा सैन्य अधिकारियों से सेना के मूल्यों, परंपराओं और लोकाचार को बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने शांति के साथ-साथ युद्ध में भी हमारी मातृभूमि के बहादुर सैनिकों का नेतृत्व करते समय पेशेवर क्षमता द्वारा प्रशंसित करुणा के महत्व पर जोर दिया।उन्होंने कहा कि यह केवल आप ही नहीं वरन हम सभी के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। आपके इस परिश्रम से आपने स्वजनों का मान-सम्मान भी बढ़ा है। आप सभी के कुशल, स्पष्ट और समकालिक ड्रिल युद्धाभ्यास ने सभी दर्शकों के बीच गर्व की भावना जगा दी।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.