दीपक कुमार। गायघाट
जिले के गायघाट प्रखंड अंतगर्त महमदपुरा सुरा पंचायत के सुरा गांव में नदी पर करोड़ की लागत से बन रहे पुल निर्माण में घटिया निर्माण सामग्रियों का प्रयोग किया जा रहा है। विशेष प्रमंडल से बन रहे इस पुल के निर्माण कार्य में प्राक्कलन के विपरीत घटिया सीमेंट, छरी और मिट्टी युक्त बालू का प्रयोग कर क्षेत्र की चिर प्रतिक्षित पुल निर्माण कार्य की गुणवता के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।सूचना मिलने पर विधायक निरंजन राय और जेई मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत कर आश्वासन देकर कार्य शुरू कराया। बता दें कि इससे यहां के स्थानीय लोगों में आक्रोश है । लोगों का शिकायत है कि निर्माण कार्य में उच्चक्वालिटी की सीमेंट की जगह मिनी प्लांट में बना हुआ लोकल सीमेंट का प्रयोग किया जा रहा है। इसी प्रकार निर्माण कार्य में प्रयोग हो रहे बालू के बारे में स्थानीय लोगों का कहना है कि बालू की क्वालिटी एकदम घटिया है।
लोगों ने कहा कि अभी तक जिन छह पीलड़ों का निर्माण कार्य हुआ है । उनमें घटिया किस्म की ही मिट्टी युक्त बालू और लोकल सीमेंट का ही प्रयोग किया गया है। निर्माण कार्य मेंगुणवत्ता युक्त ब्लैक छरी की जगह पर घटिया किस्म का सफेद स्टोन चिप्स का प्रयोग किया जा रहा है जिसमें 60 से 70% लाइमस्टोन है।
20 एमएम की छरी की जगह पर चपटा शेप का सफेद लाइमस्टोन युक्त चिप्स प्रयोग हो रहा है। निर्माण कार्य में हो रहे घटिया सामग्रियों के प्रयोग पर आक्रोश राजद नेता सह पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सुनिल कुमार राय समेत सैकड़ो ग्रामीणो का कहना है कि पुल निर्माण कार्य में जो भी अनियमितताएं बरती जा रही हैं । उसमें ठेकेदार के साथ-साथ विभागीय अभियंताओं की संलिप्तता है। लोगों का कहना है कि पुल निर्माण के दौरान विभागीय अभियंता का फुल टाइम रहना आवश्यक है।














Leave a Reply