Breaking News

बिहार में प्री मानसून सक्रिय, इन जिलों में बारिश का अलर्ट

पटना: बिहार में प्री मानसून सक्रिया हो गया है. लगातार हो रही बारिश की वजह से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिल रही है. मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि अभी अगले तीन दिनों तक का मौसम ऐसा ही बना रहेगा. शुक्रवार को राजधानी पटना और उसके आसपास के इलाकों में बादल छाए रहेंगे, वहीं हल्की बारिश की भी संभावना है

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के मुताबिक, 24 घंटों के दौरान बिहार के विभिन्न स्थानों पर बारिश दर्ज की गयी. 28 मई तक बिहार में मौसम इसी तरह बना रहा तो लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी. बिहार में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है, ऐसे में मौसम की खराब स्थिति को देखते हुए लोगों को सावधान रहने की चेतावनी दी गई है.

मौसम विभाग ने राज्य के उत्तरी हिस्से के जिलों में आंधी-तूफान और बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है. वहीं दक्षिण पश्चिमी हिस्से के गया, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, सीवान में बारिश की संभावना कम है. पिछले करीब 10 दिन से रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी है. हालांकि, जिला कृषि विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, अगले तीन-चार दिन मौसम साफ रहने और धूप खिलने का अनुमान जताया गया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.