वैशाली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के सफल एवं सुचारु चुनाव संपन्न कराने के निमित्त एमआईटी स्थित डिस्पैच केंद्र पर पोलिंग पार्टी का संयुक्त ब्रीफिंग जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार द्वारा किया गया।
डिस्पैच सेंटर पर 23 एवं 24 मई को उन्हें क्या क्या कार्य करने हैं, इसके बारे में उन्हें आवश्यक जानकारी तथा व्यवस्था बनाये रखने हेतु आवश्यक सहयोग प्रदान किया गया।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज डिस्पैच सेंटर पर मतदान कर्मियों द्वारा ज्वाइन किया गया, आई कार्ड लिया गया तथा कौमन मतदान सामग्री प्राप्त कर अपने संबद्ध वाहन से समन्वय स्थापित किया गया ताकि कल 24 मई को डिस्पैच का कार्य सुगम एवं सुचारु रूप से संपन्न हो जाय। उक्त कार्यों के सफलतापूर्वक संपन्न कराने तथा आवश्यक सहयोग प्रदान करने हेतु पर्याप्त संख्या में अधिकारी एवं कर्मी लगायें गये थे।





जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी ने कहा कि जिस प्रकार पिछले चरण में मुज़फ़्फ़रपुर लोकसभा क्षेत्र के कुल 6 सेगमेंट में विधि व्यवस्था और कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित की गई उसी प्रकार वैशाली लोकसभा में सुव्यवस्थित और सुनियोजित तरीके से चुनाव संपन्न कराने की जिम्मेवारी जिला प्रशासन की है.
वैशाली चुनाव प्रचार के आज अंतिम दिन प्रेस ब्रीफिंग के दौरान जिलाधिकारी श्री सेन ने कहा कि शनिवार हो होने वाले चुनाव हेतु पोलिंग पार्टी, अधिकारी, पीठासीन पदाधिकारी ई वी एम, वीवी पैट व चुनाव संबंधी सामग्रियाँ के साथ अपने अपने निर्धारित मतदान केंद्रों पर पहुंचना प्रारंभ कर चुके हैं. बिना किसी परेशानी के सभी कुछ योजनाबद्ध चल रहा है.
शनिवार को होने वाले चुनाव की सारी तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं, कड़े सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से निष्पक्ष चुनाव कराना जिला प्रशासन की जिम्मेवारी है.
उन्होंने कहा कि पारा मिलिट्री और होमगार्ड के अलावे अन्य जिलों से अतिरिक्त पुलिस बल की भी तैनाती की गई है, जोनल और सुपर जोनल मजिस्ट्रेटो की भी नियुकि की गई है मतदाताओं से अपील है कि अपने अपने घरों से निकले और लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर एक मजबूत सरकार बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाएं.
डीएम श्री सेन ने चुनाव ड्यूटी से अनुपस्थित रहने वाले कर्मियों के खिलाफ कानूनी कारवाई की बात कही.
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया की 5वें चरण के चुनाव के दौरान मुज़फ़्फ़रपुर लोकसभा क्षेत्र के 50 प्रतिशत बूथों की वेब कास्टिंग हो रही थी, उसी तर्ज पर बढ़ाई गई बूथों की संख्या पर वेब कास्टिंग, वीडियोग्राफी या माइक्रो ऑबजरवर होंगे. पांचो विधानसभा क्षेत्रों में 300 से अधिक स्थानों पर माइक्रो ऑबजरवर लगाए गए हैं.
उन्होंने कहा की बहुत कम ही ऐसे बूथ होंगे जहाँ पारा मिलिट्री फोर्स नहीं होने की स्थिति में माइक्रो ऑबजरवर या वेब कास्टिंग होगी, तीनों में एक व्यवस्था होगी जिससे आमलोगों में यह संदेश जा सके की चुनाव आयोग के गाइड लाइन के अनुरूप प्रशासन द्वारा कड़ी सुरक्षा के बीच निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान हो रहा है.
वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने कहा की पुलिस पदाधिकारी और पीठासीन पदाधिकारी की टैगिंग की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है. सभी मतदान केंद्रों पर सशस्त्र पुलिस बल और पर्याप्त मात्रा में अर्धसैनिक बलों की तैनाती की जा रही है. 25 मई को होने वाले चुनाव को लेकर 7 लेयर में सुरक्षा के सभी इंतज़ाम पुरे कर लिए गए हैं. 10 मिनट में रेस्पोंड करने वाली QRT टीम मतदान केंद्रों पर भ्रमनशील रहेगी और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए.










Leave a Reply