Breaking News

छठे चरण की 8 सीटों पर आज थम जाएगा प्रचार, मैदान में कहीं दबंग तो कहीं बाहुबली की पत्नी

पटना: लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में बिहार की आठ सीटों पर 25 मई को मतदान होगा।इन सीटों पर सुबह सात से शाम छह बजे तक वोटिंग होगी। बिहार में पांच चरणों में अबतक 24 सीटों पर मतदान हो चुका है।

इसके बाद छठे चरण में 8 सीटों पर वाल्मीकि नगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, वैशाली, शिवहर और महाराजगंज में चुनाव होना है। इन सीटों पर कहीं से कोई दबंग तो कहीं से बाहुबली की पत्नी चुनाव लड़ रही हैं। इसके लिए आज गुरुवार (23 मई) को शाम पांच बजे प्रचार थम जाएगा। 

दरअसल, छठे चरण में शिवहर लोकसभा सीट से बाहुबली नेता आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद चुनाव मैदान में है। उसी तरह सीवान से मो. शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब किस्मत आजमा रही हैं। जबकि वैशाली सीट की बात करें तो एक समय के अंडरवर्ल्ड से पहचान रखने वाले बाहुबली नेता मुन्ना शुक्ला ताल ठोक रहे हैं। वाल्मीकि नगर से बीजेपी के वरिष्ठ और चर्चित नेता संजय जायसवाल भी चुनाव मैदान में है।

वहीं, छठे चरण की आठ लोकसभा सीटों पर कुल 86 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं जो अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इन 86 प्रत्याशियों में से आठ महिला प्रत्याशी हैं। 78 पुरुष प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। इनमें 35 प्रत्याशी निर्दलीय हैं जबकि 23 प्रत्याशी बड़ी पार्टियों से चुनाव मैदान में हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.