Breaking News

PM मोदी पर मीसा भारती का विवादित बयान, कहा : हमारी सरकार बनी तो फिर जेल की सलाखों के पीछे होंगे प्रधानमंत्री

पटना: आरजेडी के मुखिया लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती ने एक बड़ा बयान दिया है। पाटिलीपुत्र लोकसभा सीट से उम्मीदवार मीसा भारती ने कहा कि अगर लोगों ने इंडिया अलायंस को मौका दिया तो पीएम मोदी से लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेता सलाखों के पीछे होंगे।

पीएम मोदी के इंडिया अलांयस पर मुस्लिम तुष्टिकरण का आरोप लगाने संबंधी सवाल का जवाब देते हुए मीसा भारती ने कहा कि इंडिया गठबंधन है वो 30 लाख रोजगार दे रहा है। इसमें भी उनको तुष्टिकरण नजर आ रहा है। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि हम किसानों की आय दोगुनी करने की बात कर रहे हैं, एमएसपी लागू करने की बात कर रहे हैं क्या यह सब तुष्टिकरण है? उन्होने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड पर कौन जवाब देगा।

आरजेडी सुप्रीमो की बेटी इतने पर ही नहीं रूकी उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री जब भी आते हैं वे हमारे परिवार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हैं। जानतें है कि कितना बड़ा भ्रष्टाचार है? मीसा ने कहा कि अगर देश की जनता ने हमकों यानी इंडिया अलायंस को मौका दे दिया तो फिर प्रधानमंत्री से लेकर जितने भी भारतीय जनता पार्टी के नेता है वो सभी जेल के अंदर होंगे।

मीसा भारती के बयान के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस पर भारतीय जनता पार्टी के नेता और डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के साथ रामकृपाल यादव ने भी लालू परिवार पर हमला बोला है। विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि जो लोग डरे सहमें हैं उनकी भी आवाज निकल रही है। यही लोग हैं जो चपरासी के क्वार्टर में रहते थे और आज महलों में रहते हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.