Breaking News

Orange के रंग से तो वो नहीं चिढ़ेंगे?, तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी का बीजेपी पर निशाना

पटना: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने हेलीकॉप्टर में मछली खाते हुए एक वीडियो शेयर किया था. इसमें उनके साथ ‘सन ऑफ मल्लाह’ भी दिखाई दे रहे थे. इस वीडियो को नवरात्र में शेयर करने की वजह से जमकर बवाल हुआ था. बीजेपी ने उन पर फर्जी सनातनी होने का आरोप लगाया था, जिसके बाद उन्होंने भी पलटवार किया था. इसके बाद अब आरजेडी नेता ने एक और वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो वीआईपी चीफ मुकेश सहनी के साथ हेलीकॉप्टर में ऑरेंज खा रहे हैं. 

तेजस्वी ने ऑरेंज खाते हुए वीडियो शेयर कर लिखा- “हैलो फ्रैंड्स, आज हेलीकॉप्टर में नारंगी पार्टी हुई. ऑरेंज के रंग से तो वो नहीं ना चिढ़ेंगे?” इस वीडियो में मुकेश सहनी कह रहे हैं कि हम लोग आज संतरा खा रहे हैं, लेकिन भाजपा वालों को तकलीफ होगी कि हम लोग ऑरेंज क्यों खा रहे हैं? इसको भी वो लोग धर्म से जोड़ देंगे.  

वीआईपी चीफ ने आगे कहा, “अब बताइए हम लोग ना खाएं, ना पीएं. वो लोग चाहते हैं कि गरीब पिछड़ा, मल्लाह का बेटा नमक-रोटी खाए. हम लोग अच्छा खाना खाएं नहीं. एक तो समय नहीं मिलता है. दिन-रात प्रचार करते हैं. यही समय मिलता है कि वापसी के समय में कुछ खा पी लें ताकि शरीर में थोड़ी शक्ति रहे. ऐसे लोगों से हम लोगों को लड़ना है. बड़ी शक्ति से लड़ना है. सामाजिक न्याय को मजबूत करना है.” 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.