Breaking News

बेगूसराय में गिरिराज सिंह ने साधा निशाना, सभी सीटों पर जीत का किया दावा

बेगूसराय: बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी के प्रत्याशी व निवर्तमान सांसद गिरिराज सिंह ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए अपने मुंह मियां मिट्ठू बनने का आरोप लगाया. कहा कि बिहार की जनता ने तय कर लिया है कि नरेन्द्र मोदी की झोली में 40 की 40 सीट डालकर तेजस्वी के बड़बोलापन को समाप्त करेंगे. दरअसल तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी के बिहार दौरे पर तंज कसते हुए कहा था कि ‘नरेन्द्र मोदी बिहार में 365 दिन आयेंगे तो भी कुछ नहीं होने वाला है’. उनके इसी बयान पर गिरिराज सिंह ने पलटवार किया.

गिरिराज सिंह ने कांग्रेस नेता पप्पू यादव को टिकट नहीं मिलने पर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस और आरजेडी यूज एंड थ्रो पॉलिसी अपनाते हैं. यूज एंड थ्रो के चक्कर में यह खेला हो रहा है. बता दें कि पप्पू यादव ने पूर्णिया से महागठबंधन का उम्मीदवार बनने की उम्मीद में अपनी पार्टी का विलय कांग्रेस में कर दिया था. लेकिन, बाद में राजद ने यह सीट अपने खाते में ले लिया. जिसके बाद पप्पू यादव को निर्दलीय ही मैदान में उतरना पड़ा.

लोग कहते हैं कि बिहार की 40 सीट पर अलग-अलग उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि 40 की 40 सीटों पर सिर्फ नरेंद्र मोदी के नाम पर ही जनता वोट कर रही है. जनता नरेंद्र मोदी के द्वारा किए गए विकास कार्यों को देख रही है. मुझे याद है कि जब पिछले चुनाव के परिणाम सामने आ रहे थे तो लोगों ने पूछा कि आप इस जीत का श्रेय किसे देना चाहते हैं तो मैं स्पष्ट शब्दों में कहा था की जीत का पूरा श्रेय नरेंद्र मोदी को जाता है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.