Breaking News

तेजस्वी के आरोप पर भड़के सम्राट चौधरी, कहा- दिमाग ठीक कर लें

पटना: आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के इस आरोप पर कि बीजेपी बीपीएससी पेपर लीक में शामिल है. इस पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने रविवार को कहा कि क्या उनका (तेजस्वी यादव) दिमाग खराब हो गया है? यह आरजेडी नहीं है. दिमाग ठीक कर लें. हर चीज की जांच की जा रही है. देश जानता है कि लालू यादव के कार्यकाल में बीपीएससी अध्यक्षों को जेल भेजा जाता था, जो लोग इसमें (पेपर लीक) शामिल हैं, वे युवा नहीं बल्कि अपराधी हैं और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि17 महीने में कोई पेपर लीक हुआ था क्या? इसी को असल माफिया राज कहते हैं. अद्भुत है कि सरकार बदलते ही एडमिट कार्ड के पीछे उत्तर लिखे मिलते हैं. देश में ऐसा कहीं नहीं हुआ. कुछ लोग माफिया राज खत्म करने की बात करते हैं, लेकिन हकीकत में क्या हो रहा है. 70 दिनों में 2 लाख से ज्यादा लोगों को नियुक्ति पत्र हमने बांटा एक भी पेपर लीक हुआ हो तो बता दें. इनका राज आते ही फिर से पेपर लीक हो रहा है.

वहीं, उन्होंने एक्स पर आरोप लगाया कि ‘पेपर लीक कराने वाले नकल माफिया को बचाने के लिए इनके वरिष्ठ मंत्री प्रशासन पर दबाव बना रहे हैं. पुलिस को फोन कर रहे मंत्रियों का नाम- बूझों तो जाने?’

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.