Breaking News

उम्मीदवार कोई हो, पीएम मोदी के नाम पर देंगे वोट? सर्वे में मिला इसका चौंकाने वाला जवाब

नई दिल्ली. देश के ज्यादातर वोटर आज पीएम मोदी के नाम पर ही वोट देते हैं. चाहे बीजेपी का उम्मीदवार कोई भी क्यों न हो? आज जारी किए गए न्यूज18 नेटवर्क के मेगा ओपिनियन पोल के मुताबिक 85 फीसदी लोगों ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण बीजेपी को वोट देंगे, भले ही उनके निर्वाचन क्षेत्र में कोई भी उम्मीदवार हो. जब लोगों से सवाल पूछा गया कि क्या आप BJP को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से वोट करेंगे चाहे आपकी सीट पर कोई भी उम्मीदवार हो? तो उसका जवाब इस तरह सामने आया.
हाँ- 85%
नहीं- 11%
कह नहीं सकते- 4%

इसके अलावा पीएम नरेंद्र मोदी लगातार दुनिया भर मे नेताओं की अप्रूवल रेटिंग में टॉप पर रहते हैं. इसका कारण है कि देश के लोगों की एक बड़ी संख्या उनके कामों को सराहती रहती है. इसे बारे में भी न्यूज18 के मेगा ओपिनियन पोल में सवाल पूछा गया कि आप PM मोदी और केंद्र सरकार के प्रदर्शन से कितने संतुष्ट हैं? तो उसका जवाब कुछ यूं सामने आया.

बहुत संतुष्ट- 80%
न संतुष्ट ना असंतुष्ट- 10%
असंतुष्ट- 5%
बहुत ज़्यादा असंतुष्ट- 4%
कह नहीं सकते- 1%

इस तरह देखा जाए तो देश के वोटर का मूड इस बार भी पीएम नरेंद्र मोदी को एक फिर सत्ता पर देखना चाहता है. न्यूज18 नेटवर्क के मेगा ओपिनियन पोल को 21 प्रमुख राज्यों के 518 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों को शामिल करते हुए एक व्यापक सर्वेक्षण के जरिये तैयार किया गया है. सर्वेक्षण के मुताबिक भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) गठबंधन को बिहार में आगामी लोकसभा चुनाव में 38 सीटें जीतने की संभावना है. शेष दो सीटें कांग्रेस के नेतृत्व वाले I.N.D.I गठबंधन को मिल सकती हैं. इस बीच भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए 72 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी की. जिसमें केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, अनुराग सिंह ठाकुर, प्रह्लाद जोशी और पीयूष गोयल सहित कुछ बड़े नाम शामिल हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.