सेंट जेवियर्स जूनियर सीनियर स्कूल में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया जहां शुभारंभ मुख्य अतिथि विद्यालय के चेयरमैन शरद चंद्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिनमें नृत्य, संगीत एवं नाटक की प्रस्तुति दर्शाई गई। छात्र-छात्राओं ने अपनी-अपनी कला का बेहतरीन प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम में ‘जेवियर्स बैण्ड, बम-बम बोले नृत्य, डाण्डिया नृत्य, एक राधा एक मीरा गीत, बुद्धा वाणी नाटक’ आदि की प्रस्तुति ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके साथ ही छोटे-छोटे बच्चों द्वारा प्रस्तुत ‘मैं निकला गड्डी लेके’ एवं ‘चार कदम’ नृत्य ने दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित किया। साथ ही ‘मातेष्वरी वृद्धाश्रम’ एवं ‘षास्त्रार्थ’ नाटक की प्रस्तुति ने निर्णायक मण्डली एवं विद्यालय परिसर में उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया।

इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या आषा किरण सिन्हा ने कहा कि विद्यालय में प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं की कोई कमी नहीं है। शिक्षा जगत, खेल जगत आदि में यहां के छात्रों ने अपना परचम लहराया है।

मौके पर विद्यालय के निदेषक अमिताभ चंद्रा, सचिव प्रियंका चंद्रा, संयुक्त निदेषक आमोद कुमार दत्त, प्राचार्या आषा किरण सिन्हा, सेंट जेवियर्स किन्डरगार्टेंन की प्राचार्या लिपि सिंह, सेन्ट जेवियर इंटरनेषनल स्कूल की प्राचार्या अलका झा एवं विद्यालय के षाखा प्रभारी मार्षल दत्त, दीपक चंद्र सिन्हा, मधुसूदन सिंह, राकेष त्रिवेदी एवं अन्य अतिथिगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन विद्यालय की प्राचार्या आषा किरण सिन्हा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। उन्होंने सभी अभिभावकों, शिक्षक, शिक्षिकाओं तथा अतिथिगणों के सहयोग पर आभार व्यक्त करते हुए उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी।








Leave a Reply