मुजफ्फरपुर: सेंट जेवियर्स किंडरगार्टन स्कूल में वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां विद्यालय के बच्चों ने हर्षोल्लास के साथ बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।



समारोह का शुभारंभ विद्यालय के चेयरमैन शरद चंद्रा, निदेशक अमिताभ चंद्रा, सचिव प्रियंका चंद्रा, संयुक्त निदेशक अमोद कुमार दत्त, प्राचार्या लिपि सिंह, शाखा प्रभारी राकेश त्रिवेदी, एवं सेन्ट जेवियर्स जूनियर/सीनियर शाखा की प्राचार्या आशा किरण सिन्हा, सेन्ट जेवियर इंटरनेशनल स्कूल की प्राचार्या अल्का झा, सेन्ट जेवियर्स जूनियर / सीनियर शाखा के ईंचार्ज मार्शल दत्त, दीपक चंद्र सिन्हा, मधुसूदन सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।




सेंट जेवियर्स किंडरगार्टन शाखा के छात्र-छात्राओं ने अपनी कला का प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया।गणेश वंदना, केशरी के लाल, भारतीय सभ्यता और संस्कार, झाँसी की रानी, कलर थिम नृत्य, स्पोर्ट्स थिम नृत्य, इण्डियन आर्मी जैसी अन्य प्रस्तुति से विद्यालय परिसर दर्शकों एवं अभिभावाकों की तालियों से गूंज उठा।



इस दौरान किंडरगार्टेन की प्राचार्या लिपि सिंह ने कहा कि पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेना बच्चों के चहुमुखी विकास के लिए अति आवश्यक है।


वहीं कार्यक्रम का समापन प्राचार्या लिपि सिंह के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। प्राचार्या लिपि सिंह ने सभी अभिभावाकों, शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा
अतिथिगण के सहयोग के लिए अपना आभार व्यक्त किया और छात्र-छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामाएं दी।









Leave a Reply