Breaking News

बिहार की सभी 40 सीटों पर NDA की होगी बंपर जीत’ : सीएम नीतीश की हुंकार

पटना: बिहार के डिप्टी सीएम सह वित्तमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा बिहार का बजट पेश करने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सदन को संबोधित किया और कहा कि बीते 17 महीने में जो कुछ हुआ है, उसकी जांच करायी जाएगी। कौन किसको क्या दिया, किसने घचपच किया, जिन लोगों ने इधर-उधर किया है, सबलोग अलर्ट हो जाइए।

सदन में हुंकार भरते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव की सभी 40 सीटों पर पीएम मोदी के नेतृत्व में NDA की बंपर जीत होगी। इसके साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में भी 200 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करने का दावा किया है। इसके साथ ही उन्होंने सभी को एकजुट होने की सलाह भी दी।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद और राबड़ी देवी का नाम लिए बगैर हमला किया और कहा कि वे क्या किए पति-पत्नी मिलकर 15 साल। हमलोग तो 18 साल से हैं न जी। केतना दिन से एक साथ आकर सब काम किए। इ तो लगातार चलते रहेगा।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हम सब दिन सेवा करते रहे, तभी तो ये सब चल रहा है। नीतीश कुमार ने अपने कामों का बखान किया और कहा कि जातीय गणना कराए। कितना अच्छा काम हो गया। गणना में जो आंकड़ें आए, उसी को देखते हुए आरक्षण की सीमा बढ़ा दी गई। केंद्र सरकार ने अपर कास्ट के लिए 10 प्रतिशत बढ़ाया था। उसको देखते हुए आरक्षण का दायरा बढ़ाया था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.