कटिहार में जीविका दीदी जन वितरण प्रणाली के कार्ड बनाने के नाम पर वसूली की भूमिका निभा रही है. कार्ड बनाने के लिए कागज दुरुस्त करने के नाम पर भ्र’ष्टाचार का ये सारा खेल खेला जाता है. यही नहीं इसमें वरीय अधिकारियों के नाम का हवाला भी दिया जाता है.
आपदा की इस घड़ी में सरकार उन लोगों तक अनाज पहुंचाने की व्यवस्था सुगम करना चाहती है, जिनके पास कार्ड नहीं है. इसी को लेकर जीविका दीदियों को उनके समूह के से जुड़े लोगों की कार्ड बनाने के लिए आवेदन पत्र भरवा कर या भरकर आरटीपीएस में जमा करने की जिम्मेदारी दी गई है. लेकिन कटिहार प्रखंड के चीलमारा गाँव के वार्ड नंबर 14 में लोगों से जीविका दीदी कार्ड बनाने के नाम पर 50 -50 रुपया वसूली कर रही हैं. डेहरिया के मुखिया भी ग्रामीणों द्वारा पैसा लेने की शि’कायत की बात कह रहे हैं.
कटिहार प्रखंड के चिलमारा वार्ड नंबर 14 इस घटना पर डेरिया पंचायत के मुखिया मोहम्मद मुख्तार कहते हैं कि उन्हें भी ग्रामीणों से शिकायत मिली है कि जीविका दीदी और उनके साथ सहयोगी कार्ड बनाने के नाम पर अवैध उगाही कर रही हैं.
परियोजना प्रबंधक कहते हैं कोरोना के कहर के बीच वाकई यह दुख’द और श’र्मिंदगी भरी तस्वीर है, इस पर विभाग ग्राम समूह से जुड़े लोगों की जांच करवाते हुए निश्चित कार्र’वाई करेंगे



Leave a Reply