Breaking News

‘यह बस चमत्कार…’, टनल एक्सपर्ट अर्नाल्ड डिक्स ने बाबा बौखनाग का लिया आशीर्वाद

Uttarkashi Tunnel Rescue: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में सिलक्यारा सुरंग हादसे में 41 मजदूर फंस गए थे. सभी को मंगलवार को सफलतापूर्वक बचा लिया गया. 17 दिनों तक चले इस बचाव अभियान में सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहे ऑस्ट्रेलियाई सुरंग विशेषज्ञ अर्नाल्ड डिक्स. अर्नाल्ड डिक्स ने बुधवार को सिल्क्यारा सुरंग के मुहाने पर स्थित मंदिर में स्थानीय देवता बाबा बौखनाग के सामने प्रार्थना की.

न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार उन्होंने पहले कहा था कि मिशन में एक चमत्कार हुआ और वह मंदिर जाएंगे क्योंकि जब ऑपरेशन चल रहा था तो उन्होंने मंदिर में ‘धन्यवाद’ कहने का वादा किया था. इसके बाद अर्नाल्ड को स्थानीय देवता बाबा बौखनाग के मंदिर में प्रार्थना करते हुए देखा गया.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.