Breaking News

24 घंटे में मिले डेंगू के 7 नए केस, मरीजों की संख्या पहुंची 499

मुजफ्फरपुर जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पिछले 24 घंटे में 7 डेंगू पीड़ित मिले हैं। गायघाट के एक, मीनापुर के एक, मुशहरी के एक, शहरी क्षेत्र के एक, मोतीपुर के दो और औराई के एक मरीज मिले है। जिले में अब डेंगू मरीजों की संख्या 499 हो गई है।।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.