दीपावली जितनी धूमधाम से भारत में मनाई जाती है, उतनी ही नेपाल में भी। भारत-नेपाल के साथ बेटी-रोटी का संबंध हमेशा से रहा है। दोनों देशों ने हर मौके पर आपसी भाईचार को मजबूती प्रदान करने की कोशिश की है। चाहे पर्व त्योहार हो या फिर कोई संकट की घड़ी। इसी बीच भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और नेपाल आर्म्ड फोर्स (एपीएफ) के जवानों ने आपस में दीपावली के मौके पर खुशियां बांटी। रक्सौल बॉर्डर पर तैनात एसएसबी 47वीं बटालियन के जवानों ने नेपाल एपीएफ को मिठाइया बांटी। पिलर संख्या 393 के पास जुटे दोनों देशों के सुरक्षा बल ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाई।







Comment here