Breaking News

मुजफ्फरपुर : जिलें के संतोषी माता मंदिर में धूमधाम से मनाई जाएगी दुर्गा पूजा, जानें इस बार क्या नया देखने को मिलेगा…

मुजफ्फरपुर में दुर्गा पूजा को लेकर तैयारियां ज़ोरों पर है। जिले के सबसे पुराने मंदिरों में से एक संतोषी माता मंदिर में इस वर्ष भी दुर्गा पूजा धूमधाम और पूरे हर्षोल्लास से मनाई जाएगी। मंदिर पर इस बार की दुर्गा पूजा में लोगों को देवघर के बैधनाथ धाम मंदिर का गुंबद स्वरूप देखने को मिलेगा साथ ही नरसिंह अवतार द्वारा हिरण कश्यप का वध चलंत प्रतिमा भी देखने को मिलेगा।

मंदिर पूजा समिति के अध्यक्ष नितिन कुमार जैन ने बताया कि लगभग 50 वर्षों से हम लोग हर बार मंदिर पर दुर्गा पूजा के दौरान लोगों को कुछ अलग दिखाने का प्रयास करते हैं और इस बार भी लोगों को मां की मनमोहक प्रतिमा देखने को मिलेगी।

उन्होंने आगे बताया कि संतोषी माता मंदिर में आने वाले सभी भक्तों की मां मनोकामनाएं पूरी करती है। इस मंदिर में शादी विवाह देखा सुनी में 100 में से 95 जोड़े बनकर ही जाते हैं । दुर्गा पूजा के दौरान पूजा पंडाल में विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु 50 से ज्यादा वालंटियर भी तैनात किए जाएंगे ।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.