Breaking NewsDELHIPolitics

आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह गिरफ़्तार

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ़्तार कर लिया है. संजय सिंह के मीडिया मैनेजर ने गिरफ़्तारी की पुष्टि की है.

ईडी ने आज सुबह ही संजय सिंह के घर पर छापा मारा था. कई घंटे की पूछताछ के बाद संजय सिंह को गिरफ़्तार कर लिया गया है. ये गिरफ़्तारी दिल्ली की आबकारी नीति में हुए कथित घोटाले को लेकर हुई है.

इस कथित घोटाले के केस में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पहले से जेल में हैं.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.