Breaking News

नया बिजली कनेक्शन लेने जा रहे? अब स्मार्ट प्रीपेड मीटर ही उपलब्ध कराएगी कंपनी

पटना : बिजली कंपनी ने अब शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में यूनिवर्सल स्मार्ट मीटरिंग की व्यवस्था को शुरू की है। अब कोई भी नए कनेक्शन पर बिजली कंपनी स्मार्ट प्रीपेड मीटर ही उपलब्ध कराएगी।

नई कंपनियों को बिजली कंपनी ने अपने से जोड़ा

बिजली कंपनी से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, स्मार्ट प्रीपेड मीटर को लेकर अब किसी तरह की दिक्कत नहीं है। आधा दर्जन नयी कंपनियों की सेवा साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड तथा नार्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड को उपलब्ध हो गयी हैं। सभी का टारगेट भी तय है। इस वजह से स्मार्ट प्रीपेड मीटर को लेकर किसी तरह की दिक्कत नहीं है।

पटना में अब तक 16.17 लाख स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगे

बिहार में सबसे अधिक स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगे हैं। फिर भी लक्ष्य अभी तक पूरा नहीं हुआ है। इस संबंध में बताया गया कि पटना में 23.5 लाख स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने का लक्ष्य है पर अब तक 16.17 लाख स्मार्ट प्रीपेड मीटर ही लग पाए हैं। बीच मीटर कम होने को लेकर समस्या थी पर यह समस्या अब खत्म हो गयी है।

न्यूट्रल की समस्या से राजधानी के कुछ इलाके में है परेशानी

लाइन में न्यूट्रल की समस्या से राजधानी के खगौल व दानापुर इलाके में स्मार्ट प्रीपेड लगाए जाने में लाइन के न्यूट्रल की समस्या है। इसे दुरुस्त किया गया है। यहां भी अब जिन जगहों में स्मार्ट प्रीपेड मीटर नहीं लगा है, वहां इसे लगाया जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.