Breaking News

सड़क पर झाड़ू लगाते दिखे रविशंकर, कहा- ‘अब जा रहा हूं गंगा किनारे

पटना। बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद पटना की सड़क पर झाड़ू लगाते नजर आए। रविशंकर प्रसाद (Ravi Shankar Prasad) ने पटना में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत आयोजित सफाई अभियान में हिस्सा लिया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि आज यह एक राष्ट्रीय कार्यक्रम है। इस अभियान में वकीलों ने भी हिस्सा लिया। मुझे अच्छा लगा कि पटना हाई कोर्ट के वकीलों या भारत सरकार के वकीलों ने हाई कोर्ट के आगे झाड़ू लगाई। उसके बाद झाड़ू लगाते हुए मेरे यहां (पास) आ गए।

अब मैं जा रहा हूं गंगा किनारे : रविशंकर प्रसाद

वकीलों की तारीफ करने के बाद रविशंकर प्रसाद ने गंगा किनारे कालीघाट जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि कालीघाट पर मैं झाड़ू लगाऊंगा। सभी लोग सफाई में लगे हुए हैं। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि (Swachh Bharat) देश के लिए बहुत जरूरी है।

देश जागता है, जगाने वाले होना चाहिए : रविशंकर प्रसाद

रविशंकर प्रसाद पीएम मोदी की तारीफ की और कहा कि पीएम मोदी ने एक बार कहा और आज वकीलों समेत पूरा देश झाड़ू लेकर खड़ा है। यह अच्छी बात है। देश जागता है, जगाने वाले होना चाहिए। इसी प्रकार से देश को आगे बढ़ाना है। रविशंकर प्रसाद ने इस दौरान स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत की भी बात कही।

कहा- हर बार दशहरा के पहले स्ट्राइक होती है

रविशंकर प्रसाद बोले की हर बार दशहरा के पहले स्ट्राइक होती है। नगर निगम ने स्ट्राइक कर रखा है। मैंने बात की पदाधिकारियों से कि सफाई कराइए। इसका आप लोगों को समाधान ढूंढना चाहिए।

Input : Jagran

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.