Breaking News

नेपाल सीमा पर दूसरे समुदाय के शख्स के साथ पकड़ी गई नाबालिग,

वाल्मीकीनगर स्थित भारत-नेपाल सीमा(India Nepal Border) गंडक बैराज पर जांच के दौरान शुक्रवार की देर शाम संदेह के आधार पर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों ने 38 वर्षीय दूसरे समुदाय के साथ एक 16 वर्षीय  को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान संदेह होने पर एसएसबी(SSB) ने उन्हें वाल्मीकिनगर पुलिस को सौंप दिया।

नाबालिग लड़की की उम्र 16 साल

पकड़े गए युवक की पहचान अंजारुल हक पिता वजीर खान ग्राम मुजरा थाना रामनगर और नाबालिग लड़की उम्र लगभग 16 वर्ष थाना मटियारिया पश्चिम चंपारण के रूप में की गई है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक युवक नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर पड़ोसी देश नेपाल(Nepal Border) भगाकर ले जा रहा था। जिसे एसएसबी(SSB) ने शक के आधार पर पूछताछ के दौरान गिरफ्तार (Bihar Police) कर लिया।

पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की शुरू 

लड़की की मां ने बताया कि सशस्त्र सीमा बल के जवानों की तत्परता से मेरी बेटी की जिंदगी बर्बाद होने से बच गई। वाल्मीकिनगर थानाध्यक्ष (Bihar Police) विजय प्रसाद राय ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।

पुलिस जांच के बाद ही मामले का खुलासा होगा। फिलहाल पुलिस ने कहा है कि उसने केस दर्ज कर लिया है और मामले में त्वरित कार्रवाई की जा रही है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.