Breaking News

प्रेमिका से मिलने जम्मू-कश्मीर से आया युवक, बहाने से किशोरी भी पहुंची स्टेशन;

इंटरनेट मीडिया पर एक किशोरी से प्रेम होने पर जम्मू कश्मीर का एक युवक ट्रेन पकड़ कर मुजफ्फरपुर आ गया। किशोरी नौवीं की छात्रा है और वह अहियापुर इलाके की रहने वाली है। घर से बहाना बना कर युवक से मिलने जंक्शन पर आ गई।

जीआरपी की पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ के बाद दोनों को उनके स्वजन के हवाले कर दिया गया। युवक के पास जम्मू (Jammu Kashmir) से आने का टिकट भी मिला है। पुलिस को उसने बताया कि वह फल का कारोबार कश्मीर से करता है। इसी सिलसिले में वह मुजफ्फरपुर (Muzaffarpur News) आया था।

हालांकि, उसने किशोरी से मिलने की बात से इनकार किया है। जीआरपी की पुलिस का कहना है कि किशोरी भटक कर स्टेशन आ गई थी। बाद में उसके स्वजन के हवाले कर दिया गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.