मुजफ्फरपुर जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बीते चार दिनों में 14 से ज्यादा मरीज मिले है। इसके साथ ही जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है। आठ मरीज एसकेएमसीएच में भर्ती है। जिनका इलाज चल रहा है।

बता दें कि मुसहरी प्रखंड से 11, बोचहा से तीन, कुढ़नी से दो, मोतीपुर से दो, औराई से एक, गयघाट से एक, मीनापुर से एक और कांटी से एक मरीज मिले है।

फॉगिंग करते कर्मी
बता दे कि शहरी क्षेत्रों के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी डेंगू के मरीज मिल रहे है। जिले के मुशहरी प्रखंड में सबसे ज्यादा डेंगू के मरीज मिले है। स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम के द्वारा जगह जगह फॉगिंग भी करवाई जा रही है। स्वाथ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। 500 जांच किट राज्य मुख्यालय से आई है। सभी पीएचसी अस्तर पर भी जांच की सुविधा उपलब्ध है। डेंगू की जांच के लिए स्टैंडर्ड दर 950 रुपया रखा गया है। जो की पिछले साल 800 रुपया था। इस बार केमिकल की कीमत में उछाल के कारण कीट का दाम बढ़ा है।

डॉ उमेश चंद्र शर्मा – सिविल सर्जन
सिविल सर्जन डॉ उमेश चंद्र शर्मा ने बताया कि जांच बढ़ा दिया गया है। जो भी फीवर का मामला अस्पताल में आ रहा है, उनको इंस्ट्रक्शन दिया जा रहा है कि उनका रैपिड जांच करना है। अगर रैपिड जांच पॉजिटिव आता है तो उनको भर्ती कर लेना है। हरेक जगह दवा का उपाय कर दिया गया है। सभी प्रखंड के अस्पतालों और जिला अस्पताल में सभी दवाई उपलब्ध है। सभी पीएचसी में डेंगू के लिए बेड डेडिकेट करवा दिया गया है। साथ भी मच्छरदानी भी उपलब्ध करवाया गया है। मेडिकल कॉलेज में भी 20 बेड उपलब्ध करवाया गया है। जो लोग गंभीर रूप से बीमार पर रहे है, वैसे ही लोग अस्पताल में भर्ती हो रहे है। जिनको सिर्फ बुखार लग रहा है, वैसे लोग घर पर ही उपचार करवा रहे है। जगह जगह फॉगिंग भी करवाया जा रहा है। अबतक जिला में कुल 22 मामले सामने आए है। जिसमे तीन चिकनगुनिया के भी मरीज है। शहरी क्षेत्र के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों से भी मामला सामने आ रहा है। जिसमे सबसे ज्यादा मुशहरी प्रखंड से मामला सामने आया है। हमलोग पूरी तरह से अलर्ट है।





Leave a Reply