Breaking News

मुजफ्फरपुर में 119 अभियुक्त गिरफ्तार:विशेष अभियान के तहत हुई कार्यवाई

मुजफ्फरपुर में बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने के लिए जिला पुलिस ने विशेष अभियान की शुरुआत की है। अभियान के तहत शनिवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से 119 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। गिरफ्तार आरोपियों की संलिप्तता हत्या, लूट, आर्म्स एक्ट, पुलिस पर हमला, दहेज हत्या आदि मामले में रही है।

इसके साथ ही दर्जनों फरार वारंटियों की भी गिरफ्तारी की गई है। इस अभियान से जिले में अपराध पर अंकुश लगाने की आशंका है। शनिवार को सभी को न्यायलय में पेश किया गया। जहां से सभी 119 अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

राकेश कुमार - एसएसपी।

राकेश कुमार – एसएसपी।

पूरे मामले पर एसएसपी राकेश कुमार ने बताया कि जिले में विशेष अभियान चलाया गया। इसके तहत जिले के थाना अध्यक्षों द्वारा टीम गठित कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई है। जिले के कुल 119 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई है।

गिरफ्तार अभियुक्तों में हत्याकांड में फरार चल रहे 9, आर्म्स एक्ट के तीन, हत्या के प्रयास के 16, पुलिस पर हमला मामले के चार, एससी एसटी एक्ट मामले के एक, शराब कांड में 25, चोरी मामले में एक, सांप्रदायिक हिंसा मामले में दो और विविध श्रेणी के मामलों में 22 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

कोर्ट हाजत।

कोर्ट हाजत।

इसके अलावा विभिन्न थाना क्षेत्रों से पुराने फरार 36 वारंटियों को भी गिरफ्तार किया गया। एसएसपी ने बताया कि यह विशेष अभियान अब हर सप्ताह चलाया जाएगा। फरार वारंटियों और कांड के आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

अभियुक्तों के खिलाफ ससमय कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की जाएगी। स्पीडी ट्रायल चला कर दोषियों को सजा दिलवाई जाएगी। मनियारी थाने की पुलिस ने सबसे अधिक आठ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इसके लिए थाना प्रभारी को पुरस्कृत किया जाएगा।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.