Breaking News

गोपालगंज में प्रेग्नेंट महिला की मौ’त:परिजन बोले-बुलेट की मांग पूरी नहीं होने पर पति ने मारा, ससुरालवाले हैं फरार

गोपालगंज में नगर थाना क्षेत्र के कोटवा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। घटना के बाद मायके वालों ने पति पर बुलेट की मांग पूरी नहीं होने के कारण हत्या करने का आरोप लगाया है। महिला चार महीने की प्रेग्नेंट भी थी।

घटना के बाद पति समय ससुराल के सभी लोग फरार हैं। वहीं, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया है। मामले की जांच में जुट गई हैय़ सीवान के बड़हरिया थाना क्षेत्र के छक्का टोला गांव निवासी मोहम्मद खलील मियां ने अपनी बेटी आसमां खातून की शादी 2020 में नगर थाना क्षेत्र के कोटवा गांव निवासी मोहम्मद कासिम मियां के बेटे सद्दाम हुसैन से की थी।

शादी के कुछ दिन तक सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था। इसी बीच एक बच्चे ने जन्म लिया। दूसरे बच्चे की मां बनने वाली थी और अभी चार माह के गर्भवती थी। महिला के भाई ने पति पर आरोप लगाते हुए कहा कि अक्सर उसका पति बुलेट की मांग करने के लिए बहन पर दबाव डालते थे। उसे प्रताड़ित किया जाता था।

आरोपी पति के बड़े भाई ने फोन कर बताया कि आपकी बहन की मौत हो गई है। उसकी अचानक तबीयत खराब हुई थी, फिर उसे अस्पताल लेकर गए थे। सूचना पाकर जब घर पहुंचे तो पति समेत पूरा परिवार घर छोड़कर फरार था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.