Breaking News

बक्सर में तेजी से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर:52.060 मीटर पर पहुंचा नदी का पानी, चेतावनी बिंदु से 7.26 मीटर दूर

बक्सर में लगातार गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। 24 घंटे में नदी का जलस्तर 1.9 मीटर बढ़ते देखा गया है। शुक्रवार की सुबह 8 बजे मिले अपडेट के अनुसार हर घंटे 0.5 सेंटीमीटर की रफ्तार से नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है। इसकी वजह से बक्सर में नदी का जलस्तर 52.060 मीटर पर पहुंच चुका है। यहां कई घाटों पर 6 से ज्यादा सीढ़ियां डूब चुकी है। वहीं जिले की सहायक नदियां उफान पर है। इसकी वजह से बाढ़ की आशंका से तटवर्ती लोगों की चिताएं अभी से ही बढ़ गई है। वहीं प्रशासन भी लगातार बाढ़ क्षेत्र के अपडेटर्स लेने में लगे हुए हैं।

प्रशासनिक तैयारी तेज

नदी के जलस्तर को बढ़ते देख बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में राहत और बचाव कार्य समय से किया जाए इसके लिए प्रशासनिक तैयारी तेज हो गई है। बक्सर DM अंशुल अग्रवाल ने डुमरांव अनुमंडल के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र जवही दियर, रामदास राय का डेरा, नियाजीपुर बांध, लाल सिंह का डेरा, बेनीपुर का डेरा समेत कई गांव का भ्रमण किया गया है। भ्रमण के उपरांत गंगौली मध्य विद्यालय के प्रांगण में आम जनता और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इसमें आम जनता और जनप्रतिनिधियों से मिले सुझाव के साथ बाढ़ क्षेत्र वाले इलाके में प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा की। यहां क्षेत्र के सीओ, डॉक्टर, पशुपालन अधिकारी मौजूद रहे। इनको निर्देश दिया गया है कि बाढ़ से पहले पशु चारा, पेयजल, दवा, गोताखोर, कम्युनिटी हॉल, पर्याप्त संख्या में नौका और आश्रय स्थल से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियां जल्द करते हुए इसकी जानकारी दें।

डीएम ने अधिकारियों के साथ की बैठक।

डीएम ने अधिकारियों के साथ की बैठक।

केंद्रीय जल आयोग के कनीय अभियंता प्रशांत चौरसिया ने बताया कि गुरुवार की सुबह नदी का जलस्तर 51.960 मीटर था। वहीं शुक्रवार को बढ़ते हुए नदी का जलस्तर 52.060 मीटर पर पहुंच गया है।अगले 6 घंटे से नदी का जलस्तर 1 घंटे में 0.5 सेंटीमीटर की रफ्तार से बढ़ रहा है। बक्सर में नदी का वॉर्निंग लेवल जहां 59.32 है, वहीं डेंजर लेवल 60.32 पर है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.