Breaking News

भारत के इस शहर के लोगों को 25 रुपये किलो मिल रहा टमाटर, जानिए कैसे?

पिथौरागढ़. इन दिनों देश के सभी राज्यों में टमाटर की कीमत 120 रुपये से लेकर 160 रुपये प्रति किलो है. टमाटर की बढ़ी हुई कीमत ने खाने का जायका बिगाड़ दिया है. आलम यह है कि लोगों ने खाने में टमाटर का इस्तेमाल करना तक बंद कर दिया है. वहीं उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ में टमाटर के महंगा होने का कोई असर नहीं है. दरअसल यहां के कई गांवों के लोग टमाटर खरीदने के लिए नेपाल की दौड़ लगा रहे हैं, क्योंकि वहां इस समय टमाटर का दाम 25 से 30 रुपये किलो है. नेपाल से सटे भारतीय क्षेत्रों के लोगों में पड़ोसी मुल्क से टमाटर खरीदने को लेकर मारामारी मची हुई है.

भारत से लगे नेपाल के इलाकों में टमाटर की काफी ज्यादा खेती होती है. वहां इस साल टमाटर की फसल अच्छी हुई है. पड़ोसी देश में इस समय टमाटर की कीमत सामान्य है. यही वजह है कि पिथौरागढ़ और चंपावत में सीमा से लगे गांवों के लोग टमाटर खरीदने के लिए नेपाल जा रहे हैं. इतना ही नहीं, जिले के दूरस्थ इलाकों के व्यापारी तक वहां से सस्ता टमाटर लाकर यहां महंगे दामों पर बेच रहे हैं.

‘दो किलोमीटर दूर है नेपाल…’

पिथौरागढ़ निवासी मोहन राम ने कहा कि उनके घर से दो किलोमीटर की दूरी पर नेपाल का बॉर्डर है. वह टमाटर खरीदने के लिए वहां जा रहे हैं. नेपाल में इस समय टमाटर का भाव 25 से 30 रुपये किलो है. वहीं पिथौरागढ़ में इसके दाम 120 से 150 रुपये किलो तक हैं. उन्होंने बताया कि कई भारतीय व्यापारी नेपाल से टमाटर खरीदकर ला रहे हैं और यहां महंगे दामों पर बेच रहे हैं.

पहले भारत से नेपाल भेजा जाता था टमाटर

व्यापार संघ के महासचिव हरि बल्लभ भट्ट ने कहा कि भारत में टमाटर के दाम आसमान छू रहे हैं. नेपाल के टमाटर राहत दे रहे हैं. उन्होंने बताया कि पहले कभी नेपाल में भारत से टमाटर भेजा जाता था लेकिन अब वहां से टमाटर यहां आ रहा है. नेपाल से करीब 5 टन टमाटर हर रोज भारत निर्यात किया जा रहा है. धारचूला से लेकर बनबसा तक झूला पुलों से टमाटर नेपाल से भारतीय बाजारों में लाया जा रहा है.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.