पूर्णिया में भी सब्जियों की कीमत 10 दिनों में दोगुनी हो गई है। टमाटर 100 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। 10 दिन पहले टमाटर की कीमत 20 से 30 प्रति किलो थी। टमाटर की कीमत अब 100 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। सब्जी विक्रेता इसकी वजह बारिश की बेरुखी को बता रहे हैं।
हरी सब्जी की कीमतों में आई उछाल के बाद खुश्कीबाग मंडी के सब्जी विक्रेता छोटू कुमार साह ने बताया कि तपती गर्मी और बारिश न होने की वजह से हरी सब्जियों के पौधों को काफी नुकसान पहुंचा है। इस वजह से सब्जियों की कीमत अचानक से बढ़ गई है।

टमाटर के साथ हरी सब्जियों की कीमत में हुआ इजाफा।
बेंगलुरु और हिमाचल से आने वाले टमाटर की फसल बरबाद हो गई। यही कारण है कि टमाटर की कीमत 100 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। इसके अलावा परवल, कद्दू, कटहल, भिंडी, खीरा ,गोभी ,करेला और बोरा जैसी सब्जियों की कीमत भी दोगुनी हो गई है। हरी सब्जियों की कीमत में उछाल आने से खरीदार कम आ रहे हैं। हिसाब से लोग खरीदारी कर रहे हैं।
सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि फिलहाल एक महीने तक टमाटर के रेट में कमी आने के आसार नहीं हैं। वहीं आम लोगों का कहना है कि अचानक से हरी सब्जियों के दाम बढ़ने से उनके किचन का बजट गड़बड़ हो गया है।



Leave a Reply